फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Miscreants took away jewelery from Tripura Sundari Temple in Naggar.

Kullu News: नग्गर के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आभूषण ले उड़े शातिर

Sun, 18 Aug 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Miscreants took away jewelery from Tripura Sundari Temple in Naggar.
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। देवभूमि में शातिर आस्था के केंद्र देवी-देवताओं के मंदिरों को निशाना बनाने लगे हैं। धरोहर गांव नग्गर में अधिष्ठात्री माता त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर मंदिर से 3.700 किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देररात शातिरों ने मंदिर के गेट की कड़ी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद यहां पर रखे चांदी के आभूषणों और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए सामान में चांदी का बड़ा और छोटा छत्र, बड़ा और छोटा मुकुट, धनुष और नौ बाण, चांदी के पांच नेत्र, चांदी की कटोरी और अन्य चांदी की कीमती वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन

शातिरों का पता नहीं चल पाया है। चोरी की घटना के बाद देवसमाज के लोग आहत हैं। देवसमाज के लोगों ने पुलिस ने शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। माता त्रिपुरा सुंदरी नग्गर के कारदार जोगिंद्र आचार्य ने बताया कि पुलिस ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त करे। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शातिरों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed