फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Millions of people got all the doses of the vaccine

8.15 लोगों को लगाई वैक्सीन की सभी डोज

Sat, 09 Jul 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Millions of people got all the doses of the vaccine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में लाखों लोगों को 8.15 लाख वैक्सीन की पहली, दूसरी और एहतियाती डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग सप्ताह में छह दिन तक पात्र लोगों की वैक्सीनेशन कर रहा है। विभाग ने इसके लिए बाकायदा योजना तैयार की है। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
बता दें कि जिला कुल्लू तीन बार संक्रमण को मात देकर कोरोना मुक्त हुआ है। जून के अंतिम सप्ताह से दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अगर वैक्सीनेशन के विभागीय रिकॉर्ड को देखें तो जिले में 16 जनवरी, 2021 से अब तक 8,15,264 वैक्सीन की डोज लोगों को लगवाई है। इस आंकड़े में पहली, दूसरी और तीसरी डोज लगवाने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 से 14 साल के बच्चों में 17,073 को पहली, 15,301 को दोनों डोज लग चुकी है। इसी प्रकार 15 से 17 साल के 27,447 किशारों को पहली, 24,975 को दोनों डोज लग चुकी हैं। 3,66,876 लोगों (18 साल और बुजुर्ग) को पहली, 3,40,708 को दोनों और 22,884 लोगों को पहली, दूसरी समेत एहतियाती डोज भी विभाग लगा चुका है। उधर, स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने अमर उजाला के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना बनाकर कोरोना को देंगे मात
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना को पूर्व की भांति योजना बनाकर मात दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण भूमिका लोगों की रहेगी। उन्होंने कुल्लू के लोगों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
चपेट में आने का खतरा कम
डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर कुल्लू की प्रभारी डॉ. उषा शर्मा ने कहा कि वैक्सीन लगवाने से कोरोना की चपेट में आने का खतरा कम हुआ है। जिन लोगों ने पहली और दूसरी डोज लगवाई है, वे कम संक्रमित हुए हैं। उनमें कोरोना के लक्षण कम मिले और जल्द स्वस्थ हुए।
हर व्यक्ति को वैक्सीन देना लक्ष्य
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि हर व्यक्ति को वैक्सीन देना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए रोजाना अलग-अलग योजना के तहत वैक्सीनेशन केंद्र बनाए जा रहे हैं। पात्र लोगों को पहली, दूसरी और एहतियाती डोज लगाई जा रही है।

वैक्सीन कोरोना से बचाव में कारगर
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि कोरोना से बचाव में वैक्सीन कारगर है। लोग वैक्सीनेशन से घबराएं नहीं। कोरोना के लक्षण दिखने पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू या नजदीकी कोविड सैंपलिंग केंद्र में टेस्ट करवाएं।
वैक्सीनेशन के लिए यह रहेगी व्यवस्था
स्थान दिन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू सोमवार से शनिवार
नागरिक अस्पताल वीरवार और शुक्रवार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरवार और शुक्रवार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed