{"_id":"6a5784956a4bfefbbf0e5702","slug":"milk-payments-pending-for-three-months-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181474-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन माह से दूध का भुगतान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन माह से दूध का भुगतान नहीं
Thu, 16 Jul 2026 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिले के दुग्ध उत्पादकों को तीन माह से दूध का भुगतान नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और बच्चों की फीस सहित दैनिक खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन दिनों दूध की गुणवत्ता का हवाला देकर दूध वापस भेजा जा रहा है, जिससे उत्पादकों, खासकर महिलाओं को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार और राज्य मिल्क फेडरेशन दुग्ध उत्पादकों को भुगतान जल्द नहीं करवाती है तो वे सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। वहीं, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर और उपाध्यक्ष उगम राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और राज्य मिल्क फेडरेशन हर महीने दुग्ध उत्पादकों को भुगतान करे। उन्होंने साथ ही दूध को वापस नहीं भेजने की भी मांग की है।