{"_id":"681f8056da63c38bcb04efdf","slug":"mid-day-meal-workers-are-worried-due-to-not-getting-salary-on-time-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147291-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: समय पर वेतन न मिलने से परेशान मिड-डे मील वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: समय पर वेतन न मिलने से परेशान मिड-डे मील वर्कर
Sat, 10 May 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 10 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में मिड डे मिल वर्कर के सेमिनार में भाग लेते सीटू के वर्कर।-स्ंवाद
यूनियन के जिला स्तरीय सम्मेलन में उठाया मामला, समस्याओं पर भी चर्चा
आंगनबाड़ी वर्करों की तर्ज पर न वर्दी मिल रही और न ही छुट्टियां : हिमी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मिड-डे मील वर्करों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण वर्करों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला मिड-डे मील वर्कर यूनियन (संबंधित सीटू) के जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रमुखता से वर्करों ने उठाया।
इस जिला स्तरीय सम्मेलन में मिड-डे मील वर्कर यूनियन की प्रदेश महासचिव हिमी ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
सम्मेलन में मिड-डे मील वर्करों से उनके कार्य क्षेत्र में आ रहीं परेशानियों और समस्या की फीडबैक ली गई। वर्करों ने बताया कि उन्हें वेतन तीन से चार माह बाद मिल रहा है। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। प्रदेश महासचिव हिमी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 4,35,000 बच्चों को रोजाना विद्यालयों को खाना बनता है। यह भोजन 21,500 वर्कर सेवा में रहकर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने वर्करों का शोषण किया है। मिड-डे वर्करों को 12 माह का वेतन नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी वर्करों की तर्ज पर न वर्दी मिल रही है और न छुट्टियां दी जा रही हैं। प्रदेश महासचिव ने कहा कि यूनियन सरकार से मांग कर रही है कि मिड-डे मील वर्करों को नियमित किया जाए। इसके अलावा हर माह वेतन प्रदान, 12 माह वेतन जारी, छुट्टियां और वर्दी देने का प्रावधान किया जाए। कहा कि आपातकालीन स्थिति या ड्यूटी पर सेवाएं देते हुए दुर्घटना होने पर वर्कर को सहायता राशि दी जाए और पेंशन भी 2,000 रुपये दी जानी चाहिए। इस दौरान सीटू कुल्लू के राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
-- कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 को सांकेतिक हड़ताल
मिड-डे मील वर्कर सरकार की कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को सांकेतिक हड़ताल करेंगे। जिला सम्मेलन में 33 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें वृंदा जिलाध्यक्ष, श्यामा शर्मा महासचिव, रेखा कोषाध्यक्ष और करुणा, यशपाल, मीरा देवी, दुर्गा, मुर्तू देवी उपाध्यक्ष, गीता, प्रेमलता, प्रीमी देवी, भुवनेश्वरी, रामदास सचिव चुने गए। इस दौरान सीटू के महासचिव प्रेम गौतम, जिला महासचिव राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--