{"_id":"6a6744fc07ae9d6e0c041164","slug":"message-of-de-addiction-conveyed-through-a-rally-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182572-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रैली निकाल कर दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रैली निकाल कर दिया नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली
कटरांई गांव में दिया नशा मुक्त समाज का संदेश, सात दिवसीय विशेष शिविर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में सोमवार को स्वयंसेवियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली। गोद लिए गए गांव कटराईं में निकाली गई रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। विद्यालय में 22 जुलाई से एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 42 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी जगरनाथ ठाकुर ने बताया कि स्वयंसेवियों को केवल सामाजिक सेवा के कार्यों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उन्हें जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद