फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Melodies of folk and light music will resonate at the Malhar Festival.

Kullu News: मल्हार उत्सव में गूंजेंगे लोक और सुगम संगीत के सुर

Thu, 20 Aug 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Melodies of folk and light music will resonate at the Malhar Festival.
कुल्लू में सुत्रधार कला संगम में मल्हार उत्सव की तैयारी में जुटे प्र​शिक्षू।-संवाद
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक संस्था सूत्रधार कला संगम के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत 19वें सूत्रधार मल्हार उत्सव का आयोजन 22 अगस्त को अटल सदन कुल्लू में किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या शाम 7 बजे शुरू होगी। उत्सव को लेकर संस्था के कलाकार इन दिनों जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम महंत ने बताया कि विद्या सागर एवं निशांत गौतम के दिशा-निर्देशन में सूत्रधार संगीत अकादमी के कलाकार उपशास्त्रीय, सुगम एवं लोक संगीत के साथ शास्त्रीय नृत्य पर आधारित मल्हार की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। वरिष्ठ कलाकार लाल सिंह ठाकुर, जीवन बुडाल, राकेश शर्मा, संजय पुजारी और विजय सहित ट्विंकल, अर्पिता, करिश्मा, धनवंती, अनुष्का, वंशिका, दुर्गा और ईशा गायन प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन

वहीं, रेखा, मोहिनी, तारा, कनिका, दिव्यांगना और कादंबिनी मल्हार थीम पर आधारित सेमी-क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुतियां देंगीं। इसके अलावा ख्यातिप्राप्त अंतरराष्ट्रीय कलाकार कविता शोभू, डॉ. सुधीर शर्मा और पंकज राठी सहित अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि कला, संस्कृति और समाज सेवा को बढ़ावा देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। युवा पीढ़ी को कला एवं संस्कृति से जोड़ने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए संस्था लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर रही है। अटल सदन में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सभी के लिए पूर्णतया निशुल्क रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed