{"_id":"c9a37b2c2ad8f83540972a1136e6cce0","slug":"meeting-of-outsource-eployes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स कर्मियों के लिए बने स्थायी नीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स कर्मियों के लिए बने स्थायी नीति
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटसोर्स कर्मचारी एसोसिएशन ने मांग की है कि कर्मचारियों के सुरक्षित
विज्ञापन
भविष्य को लेकर स्थायी नीति बनाने की जरूरत है। इसलिए, आउटसोर्स
कर्मचारियों की कंपनी की बजाय विभाग के माध्यम से नियुक्ति की जाए, जिससे
आने वाले समय में कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना
पड़े। आउटसोर्स कर्मचारी एसोसिएशन की सरवरी में रविवार को हुई जिला स्तरीय
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कौले राम ने की। इस दौरान कहा गया कि कई विभागों में कर्मचारियों को ईपीएफ नंबर जारी नहीं किया गया है, जबकि कंपनी उनके वेतन से हर माह ईपीएफ काट रही है लेकिन, ईपीएफ नंबर न मिलने से कर्मचारियों में संशय की स्थिति बनी हुई है, जिसे जल्द दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था के चलते एसोसिएशन में भारी रोष है। एसोसिएशन का आरोप है कि जिस कंपनी के तहत उन्हें नियुक्त किया गया है, वह कर्मचारियों को दो-तीन महीने बाद ही वेतन जारी करती है।
वेतन देरी से आने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष कौले राम ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगों को उठाया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।