फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meena and Gopal became winners in shot put

Kullu News: गोला फेंक में मीना और गोपाल बने विजेता

Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meena and Gopal became winners in shot put
कुल्लू में एथलीट मीट के दौरान दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।-संवाद
कुल्लू। ढालपुर मैदान में आयोजित एथलेटिक्स मेगा इवेंट में जीत के लिए खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को गोला फेंक प्रतियोगिता में मीना शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। साक्षी वर्मा ने दूसरा जबकि अक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। कुल्लू एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव युवराज वर्मा ने बताया कि छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अंजली ठाकुर ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी।लंबी कूद के ओपन वर्ग में जितेंद्र प्रथम, विवेक चंद द्वितीय और हुसैन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। ओपन वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने पहला, अमन कुमार ने दूसरा तथा अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-18 छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कृष्ण देव प्रथम, काव्यांश द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में रोम सिंह ने पहला, आदित्य ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक ओपन वर्ग में गोपाल प्रथम, विवेक द्वितीय तथा करण तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर तकनीकी सहायक विजय ठाकुर, निशांत वर्मा, एकलव्य, भीमसेन, मीना शर्मा, देवेंद्र, सुरेश मालपा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed