फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mathogi village in danger due to flood in Beas

Kullu News: ब्यास में आई बाढ़ से मथोगी गांव को खतरा

Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mathogi village in danger due to flood in Beas
कुल्लू। पिछले साल बरसात में आई आपदा के कारण भारी नुकसान से पार पाने के लिए जिले को आपदा मिटिगेशन निधि के तहत 24 करोड़ की राशि जारी हुई है। इसमें गड़सा घाटी के मथोगी गांव का नाम नहीं होने से लोगों में सरकार के प्रति रोष है। आपदा के समय गांव के पास ब्यास नदी से भारी नुकसान हुआ था और अब गांव के लिए खतरा बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान कंपनी ने यहां पर अवैध रूप से डंपिंग की और इससे ब्यास में आई बाढ़ का रुख उनके गांव की तरफ मुड़ गया। ऐसे में मथोगी गांव के लोगों को अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को ब्यास नदी का खतरा बना है। ऐसे में जिला प्रशासन व सरकार को प्राथमिकता के आधार पर यहां ब्यास किनारे तटीकरण किया जाना चाहिए। ग्रामीण चंद्रमणि शर्मा, विजय कुमार, कुलदीप ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, सतीश शर्मा, संतोष शर्मा, शौकत अली, परमेश लाल, नरेंद्र ठाकुर, डोला सिंह, गोपाल शर्मा, लियाकत अली व बरकत अली ने कहा कि आपदा के बाद जिन गांवों और कस्बों को नदी-नालों का खतरा है, उस जगह पर तटीकरण किया जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फंड के तहत जिले को 24 करोड़ 8 हजार 60 रुपये की राशि जारी की है। इसमें मथोगी गांव को शामिल नहीं किया गया है। कहा कि ब्यास में आई बाढ़ से गांव में 70 परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे में गांव की सुरक्षा के लिए यहां पर तटीकरण होना जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मथोगी गांव के पास ब्यास नदी में प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा दीवार लगाई लाए। एडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि जिले में आपदा से हुए नुकसान वाली जगहों का तटीकरण किया जाएगा। यह काम अलग-अलग चरणा में होगा। इसकी पहली किस्त करीब 24 करोड़ की जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed