{"_id":"6203e7cd260241213c2c1d3b","slug":"master-plan-will-be-made-for-the-development-of-kullu-city-kullu-news-sml399033564","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुल्लू शहर के विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कुल्लू शहर के विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अब कुल्लू शहर के विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम की निजी कंपनी और प्रदेश ग्राम योजना विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इसमें ब्यास नदी के तटीकरण की अहम भूमिका रहेगी।
विकासात्मक प्लान को लेकर नगर एवं ग्राम योजना विभाग मंडलीय कार्यालय कुल्लू ने बुधवार को जिला परिषद के सभागार में बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सदर क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने की। इसमें पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि कुल्लू विकास प्लान को आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा कर तैयार किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कुल्लू शहर व आसपास के क्षेत्र में बहुमंजिला भवनों को तैयार किया जाए, जिससे कृषि योग्य भूमि का संरक्षण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा यह मास्टर प्लान वर्ष 2041 तक कुल्लू शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों की भविष्य की जरूरतों व चुनौतियों को ध्यान में रखकर आधुनिक निर्माण तकनीक के आधार पर बनाया जा रहा है। पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह ने भी अपने सुझाव दिए। अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत सरकैक ने भी टीसीपी अधिनियम के तहत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, नगर पंचायत भुंतर अध्यक्ष मीना ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोनिवि विनय हाजरी सहित पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिथि गृह के पार्किंग फ्लोर की 4 मीटर होगी ऊंचाई
नगर योजनाकार रसिक शर्मा ने कहा कि बैठक में अतिथि गृह के पार्किंग फ्लोर की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर और सर्विस फलोर देने पर सहमति बनी है। इस योजना में सभी पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे वह अपने सुझाव तथा प्रतिक्रियाएं विभाग के समक्ष रख सकें। विकास योजना से संबंधित सभी लोगों को अपने सुझाव 20 दिन के भीतर देने को कहा गया।