फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Marshals deployed at paragliding sites

Kullu News: पैराग्लाइडिंग साइटों में मार्शल तैनात

Tue, 18 Jun 2024 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Marshals deployed at paragliding sites
जिला एयरो स्पोर्ट्स क्लब ने नियुक्त किए 12 मार्शल
विज्ञापन

अब मार्शलों की निगरानी में होगी पैराग्लाइडिंग, नियमों का करवाया जाएगा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की पैराग्लाइडिंग साइटों में सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्शल तैनात कर दिए हैं। जिले में करीब 18 से 20 मार्शल तैनात किए जाने हैं, मगर अभी तक 12 तैनात किए गए हैं। जिला पर्यटन विभाग ने जिला एयरो स्पोर्ट्स क्लब की ओर से उन्हें नियुक्त किया है।
अब मौके पर पैराग्लाइडिंग की तमाम गतिविधियों पर मार्शल नजर रखेंगे। पर्यटन विभाग ने सोलंगनाला, मढ़ी, डोभी, रासयन और पीज पैराग्लाइडिंग साइट में 12 मार्शलों की नियुक्ति कर दी है। इनकी निगरानी में अब पैराग्लाइडिंग होगी। मौसम पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त है या नहीं, शाम को कब बंद होगी पैराग्लाइडिंग, ग्लाइडर के उपकरणों के साथ पायलटों के लाइसेंस की भी चैकिंग समय-समय पर मार्शल करेंगे।
विज्ञापन

वहीं जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ सटी पीज की पहाड़ी से भी मार्शलों की तैनाती के बाद पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। इस साइट को जिला पर्यटन विभाग ने नियमों का पालन न करने पर बंद कर दिया था। साथ ही अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करवाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और पायलट का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया था। साइटों में नियमों की अनदेखी न हो, इसके लिए सरकार ने सभी साइटों पर मार्शल की तैनाती करने के आदेश दिए थे। जिला पर्यटन अधिकारी ने इसकी प्रक्रिया को पूरा कर 12 मार्शल तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
पैराग्लाइडिंग साइटाें में हादसों को रोकने तथा नियमों का पालन करवाने के लिए मार्शल तैनात कर दिए हैं। अब सभी पैराग्लाइडिंग साइटों पर मार्शलों की निगरानी रहेगी।
-सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed