फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Married woman murdered in Sainj's Jahila, four people arrested

Kullu News: सैंज के जाहिला में विवाहिता की हत्या,चार लोग गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered in Sainj's Jahila, four people arrested
अगस्त महीने का है मामला, पेड़ में लटकी मिली थीं युवावंती
विज्ञापन

सैंज की बनोगी पंचायत का मामला, पुलिस पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सैंज के बनोगी पंचायत के जाहिला गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। मामला अगस्त का है। जब सैंज घाटी में आपदा के चलते न तो बिजली थी और न ही दूर संचार सेवा थी।
अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,108, 61(2) और हत्या की 103 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने मामले की जांच डीएसपी आनी को सौंपी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनोगी पंचायत के जाहिला गांव की विवाहिता युवावंती (37) 12 अगस्त से लापता थीं। परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान पूरी सैंज घाटी में आपदा के चलते बिजली के साथ दूर संचार सेवा ठप हो गई थीं। ऐसे में इस बारे में किसी को ज्यादा जानकारी भी नहीं लग पाई। मृतका के रिश्तेदार बीर सिंह ने कहा कि 14 अगस्त को किसी व्यक्ति ने जाहिला गांव से करीब एक किलोमीटर ऊपर जंगल में महिला को एक पेड़ से रस्सी से लटकते हुए देखा। इसके बाद सैंज पुलिस को सूचना दी और शव को कब्जे में लिया गया। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताकर कार्रवाई की मांग की लेकिन सैंज पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपियों के बजाय मृतक के पति को गिरफ्तार किया। इसके बाद स्थानीय महिला मंडल को सैंज पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। बीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला देहुरी में दो-तीन साल से सिलाई का काम करती थीं। वह 12 अगस्त से अचानक लापता हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने जांच का जिम्मा डीएसपी आनी चंंद्रशेखर कायथ को दिया। उन्होंने 28 सितंबर को मामले में चार लोगों को हत्या के आरोप सहित अन्य धाराओं पर गिरफ्तार किया। इनमें श्रवण कुमार निवासी देहुरी, बेली राम निवासी देहुरी, लीलाधर निवासी देहुरी तथा प्रवीण कुमार निवासी देहुरी के नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. गोकुलचंद्र कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी तीन अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर हैं।


--एसपी से मिले जाहिला गांव के लोग
बुधवार को सैंज के जाहिला गांव के लोग पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन से मिले और अभी तक हुई पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसपी से पुलिस थाना सैंज के एसएचओ सहित मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed