फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Markanda laid the foundation stone of three crore Tandi Irrigation Scheme

मारकंडा ने तीन करोड़ की तांदी सिंचाई योजना की रखी आधारशिला

Sat, 03 Sep 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Markanda laid the foundation stone of three crore Tandi Irrigation Scheme
लाहौल में रामलाल मारकंडा शिलान्यास करते हुए। -संवाद - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने तांदी में तीन करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इस योजना से तांदी पंचायत के 12 गांवों के 1,521 लोग लाभान्वित होंगे और 93.78 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना से तांदी पंचायत के किसानों-बागवानों को आगे खेती के लिए वर्षा जल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे बेहतर उपज प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी।
इसके बाद मंत्री ने तोजिंग में 56 लाख की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और आवास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों तक आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। प्रदेश में 124 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 45 केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 240 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र के रूप में स्तरोन्नत किया है।
उन्होंने छह लाख रुपये की लागत से निर्मित संपर्क सड़क रांगवे, डंगर, यंग तोजिंग का शुभारंभ किया। मारकंडा ने कहा कि गांव और गरीब का उत्थान करना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंत्री ने तांदी, तोजिंग व रांगवे में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर टीएसी सदस्य शमशेर सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय यारपा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, सहायक अभियंता प्रेम कौशल, लोनिवि अधिशासी अभियंता बीएस नेगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed