{"_id":"6400dcc60f46264be4090174","slug":"mark-land-for-project-affected-dc-ashutosh-garg-kullu-news-c-19-1-76531-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रोजेक्ट प्रभावितों के लिए जमीन करें चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रोजेक्ट प्रभावितों के लिए जमीन करें चिह्नित
Thu, 02 Mar 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। लुहरी जल विद्युत परियाेजना चरण एक के निर्माण में भूमि अधिग्रहण के चलते भूमिहीन और मकानहीन हुए परिवारों को भवन निर्माण के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए। वीरवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने लुहरी जलविद्युत परियोजना प्रथम चरण की पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन समिति की बैठक की।
उन्होंने उपमंडलाधिकारी निरमंड की अध्यक्षता में गठित कमेटी को परियोजना के कारण नष्ट हुए पानी के स्रोत, कूहल, पानी की पाइपलाइन, आम रास्ते, श्मशानघाट और पुलों को पुन: स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा।
बैठक में समिति ने परियोजना प्रभावितों के लिए बनाई गई रोजगार नीति में संशोधन को भी मंजूरी प्रदान की तथा इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजने का निर्णय लिया। परियाेजना निर्माण में मकानों में आई दरारों और नुकसान का आकलन करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
डीसी ने प्रभावितों को नुकसान की राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने परियोजना प्रबंधन को प्रभावित के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा और उनकी सभी समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक रामपुर नंदलाल, विधायक लोकेंद्र कुमार, एडीएम प्रशांत सरकैक, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह सहित परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद