फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manoj and Sunita were selected as the best students.

Kullu News: मनोज और सुनीता चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Wed, 18 Mar 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Manoj and Sunita were selected as the best students.
व्यास संस्कृत कॉलेज सुल्तानपुर में सालाना समारोह के लिए पारंपरिक परिधान में सजी छात्राएं। क
कुल्लू। श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर (कुल्लू) का बुधवार को रामशिला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। समारोह में शिक्षाविद्, समाजसेवी सतीश कौड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक दानवेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डाॅ. ओम कुमार शर्मा ने महाविद्यालय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अगले वर्ष भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नृत्य, समूह गीत, संस्कृत नाटी, हास्य नाटक तथा अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में साक्षी, मोहिनी, मोनिका, अनिक, भानुप्रिया, शबनम, हेमलता, तेजी, पियूष, आयुष, सुनीता, मेनका, मोनिका, विपाशा, कृत्या, ईशा को पुरस्कृत किया गया। 2024 -2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब मनोज ठाकुर व सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब सुनीता को दिया गया। इस दौरान डीआईजी (जम्मू-कश्मीर) शक्ति पाठक, स्वामी स्कन्द कुमार, महाविद्यालय के दर्शनाचार्य डाॅ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed