फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manipulation begins for the post of Chairman-Vice Chairman in Kullu Nagar Panchayat

Kullu News: कुल्लू नप में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ शुरू

Mon, 08 Jun 2026 05:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Manipulation begins for the post of Chairman-Vice Chairman in Kullu Nagar Panchayat
अभी कांग्रेस-भाजपा में से कोई भी नहीं कर पाया दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू में इस बार अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन करना चनौतीभरा हो गया है। इसको लेकर एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह ने कांग्रेस-भाजपा के लिए चक्रव्यूह रच दिया है। हालांकि, इससे पहले दो दशक से नप में जोड़तोड़ की राजनीति कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की ताजपोशी करने में गोपाल कृष्ण महंत अहम भूमिका निभा चुके हैं लेकिन इस बार वह नगर परिषद से बाहर हैं और सीधे तौर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन को प्रभावित नहीं कर सकेंगे। जिस तरह से अभी तक कांग्रेस-भाजपा दोनों में से कोई भी दल अभी तक ताजपोशी का दावा नहीं कर पाया है। इससे साफ हो रहा है कि इस बार राम सिंह किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे। यही कारण है कि कुल्लू नगर परिषद परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
तीन-तीन पार्षदों पर सिमटी कांग्रेस-भाजपा की राहों में राम सिंह ने पेच फंसा दिया है। उन्होंने वार्ड नंबर एक से अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में जिताकर कांग्रेस-भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। हालांकि, वह भाजपा से पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान से अलग हैं जिसके चलते उनसे भाजपा समर्थित पार्षद दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

अगर भाजपा और राम सिंह में समझौता होता है तो भाजपा आसानी से नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बना सकती है। क्योंकि तीन पार्षद भाजपा समर्थित जीते हैं। उसके बाद वार्ड नंबर एक और छह से जीतीं पार्षद राम सिंह खेमे की हैं जिनकी पृष्टभूमि भाजपा की ही है और वार्ड नंबर आठ से निर्दलीय जीतीं पार्षद को मिलकर भाजपा का यह आंकड़ा पूरा होता है। चर्चा है कि भाजपा के स्थानीय नेता पार्टी से बाहर हुए राम सिंह को गले नहीं लगाना चाहते हैं उन्हें हाशिए पर लाने के लिए अंदरखाते भाजपा-कांग्रेस हाथ मिला सकती है। फिलहाल, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की चाबी वरिष्ठ नेता राम सिंह के हाथ है। 11 वार्डों वाली इस नगर परिषद में फिलहाल राम सिंह किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आठ जून को नगर परिषद के चुने पार्षदों की शपथ होनी है। इस दौरान अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लेकर बड़े संकेत मिल सकते हैं। फिलहाल, गुपचुप तरीके से भाजपा और कांग्रेस के नेता समीकरण बैठाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed