फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manikarn, a religious city resonated with the tunes of musical instruments

आठ साल बाद माता भागा सिद्घ ने किया शाही स्नान

Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Manikarn, a religious city resonated with the tunes of musical instruments
कुल्लू। आठ साल के बाद पिणी की आराध्य देवी माता भागा सिद्ध ने मणिकर्ण में शाही स्नान किया। आराध्य देवी अपने कारकूनों और हरियानों के संग वीरवार देर शाम को मणिकर्ण पहुंची। सुबह के समय माता ने शुक्रवार को यहां शाही स्नान किया।
विज्ञापन

इस दौरान धार्मिक नगरी मणिकर्ण देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठी। बता दें कि माता के सोने-चांदी के नए आभूषण बनाए गए हैं। देव परंपरा अनुसार देवी-देवताओं का कोई भी आभूषण या नए रथ का निर्माण किया जाता है, तो उसके बाद देवी-देवता शाही स्नान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन मणिकर्ण में किया गया। आभूषण बनने के बाद इन्हें माता के रथ में सजाया गया। इसके बाद माता ने गुर के माध्यम से धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान करने के देव कारकूनों और हारियानों को आदेश दिया। आदेश के अनुसार माता अपने हारियानों और देवलुओं के साथ मणिकर्ण पहुंची और यहां पर शाही स्नान किया। शनिवार को माता के दरबार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। माता के पुजारी महेंद्र सिंह पुजारी ने बताया कि मणिकर्ण में माता भागा सिद्ध और माता नैना का भव्य देव मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि जब कभी भी देवी-देवताओं के नए आभूषण, रथ और अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जाता है, तो उसके बाद शाही स्नान करने की देव परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed