{"_id":"67e980011a09b4926f074313","slug":"manikaran-was-shocked-by-a-painful-accident-on-the-first-day-of-nav-samvat-kullu-news-c-399-1-sml1003-282720-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: संशोधित .......................... सभी केंद्र नव संवत के पहले दिन दर्दनाक हादसे से दहला मणिकर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: संशोधित .......................... सभी केंद्र नव संवत के पहले दिन दर्दनाक हादसे से दहला मणिकर्ण
Sun, 30 Mar 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
नव संवत के पहले दिन दर्दनाक हादसे से दहला मणिकर्ण
कुल्लू। नव संवत के पहले ही दिन धार्मिक नगरी मणिकर्ण छह लोगों की मौत से दहल उठी। सड़क पर खड़े वाहनों पर विशालकाय पेड़ गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। विशालकाय पेड़ गिरने के कारण छह लोगों की पेड़ के नीचे दबकर माैत हो चुकी थी।
ऐसा भयावह मंजर देखकर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की रूह कांप गई। धार्मिक नगरी मणिकर्ण चीख पुकार से गूंज उठी। पेड़ गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को क्या पता था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। हालांकि, इससे पहले भी मणिकर्ण में कई प्राकृतिक घटनाएं पेश आई हैं। पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाओं का अकसर अंदेशा बना रहता है। इस बार आफत पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण नहीं, बल्कि पेड़ गिरने के कारण आई है। जैसे ही पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। लोग भी बचाव कार्य के लिए आगे आए।
देव समाज के जुड़े लोगों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। उधर, एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद