फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali's tourist season is not picking up pace

Kullu News: रफ्तार नहीं पकड़ रहा मनाली का पर्यटन सीजन

Sun, 18 May 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 18 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Manali's tourist season is not picking up pace
वीकेंड में पर्यटक बढ़े, अन्य दिनों में ऑफ सीजन जैसे हालात
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। मई में अमूमन पर्यटकों से भरी रहने वाली मनाली में बहुत कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वीकेंड में हालांकि पर्यटकों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन अन्य दिनों में ऑफ सीजन जैसे हालात बन रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारी चिंतित हैं।

अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आ रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाक के बीच बने युद्ध जैसे हालात के बाद से मनाली का पर्यटन कारोबार थम सा गया है। पर्यटकों की संख्या में खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही। वीकेंड में भी पर्यटकों की संख्या में नाममात्र बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीकेंड के दो दिन पर्यटक वाहनों की संख्या 1000 से 1100 तक पहुंच रही है। अन्य दिनों में यह आंकड़ा 600 से 700 तक सिमट रहा है। बाहरी राज्यों के पर्यटक पूछताछ तो कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल पर्यटक जोखिम नहीं उठाना चाहते। लिहाजा, घूमने के कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। मनाली में इन दिनों पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के पर्यटक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंदर ठाकुर का कहना है कि फिलहाल पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed