फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali to Delhi-Chandigarh bus services remained normal

Kullu News: मनाली से दिल्ली-चंडीगढ़ सामान्य रहीं बस सेवाएं

Mon, 30 Dec 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Manali to Delhi-Chandigarh bus services remained normal
किसान आंदोलन का परिवहन पर नहीं दिखा कोई असर
विज्ञापन

मनाली से वाया नालागढ़-पिंजौर रूट से संचालित कीं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते कयास लगाई जा रही थी कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबे रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस सेवा को जारी रखा।
मनाली से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए वोल्वो और सामान्य बसों का संचालन समय-सारिणी के अनुसार ही किया गया, जिससे मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली की ओर आने वाले यात्रियों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब में किसान संगठनों सोमवार को बंद का एलान किया था। इसके कारण पंजाब में यातायात प्रभावित रहने का अंदेशा बना हुआ था। यात्रियों को असुविधा न हो। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर चलने वाली बसों का संचालन तो समय-सारिणी के अनुसार किया, लेकिन रूट में जरूर फेरबदल करना पड़ा। परिवहन निगम ने मनाली-दिल्ली वाया किरतपुर के बजाय बसों का संचालन मनाली-दिल्ली वाया नालागढ़-पिंजौर रूट से किया। उधर, परिवहन निगम के डीडीएम डीके नारंग ने कहा कि लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवाएं मनाली से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए जारी रहीं। कहा कि पथ परिवहन निगम को रूट में फेरबदल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed