फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali reverberated with the chants of Jai Shri Jagannath

Kullu News: जय श्री जगन्नाथ के जयकारे से गूंजी मनाली

Sun, 29 Jun 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Manali reverberated with the chants of Jai Shri Jagannath
मनाली के मॉल रोड़ पर भगवान जगन्नाथ यात्रा की शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्यालू।-संवाद
मनु की नगरी में धूमधाम के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
विज्ञापन

रथयात्रा में हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन पर झूमे देशी और विदेशी श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बाद देशभर में रथयात्रा निकाली जा रही है। मनु की नगरी मनाली में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (एस्कॉन) ने रविवार को दूसरी भव्य रथयात्रा का आयोजन किया।
पुलिस थाना मनाली से शुरू हुई रथयात्रा मनुरंगशाला में संपन्न हुई। इस दौरान पूरा परिवेश जय भगवान जगन्नाथ के उदघोष से गूंज उठा। हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन पर देशी-विदेशी श्रद्धालु भी खूब झूमे।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में यह पवित्र रथयात्रा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को समर्पित रही। मनाली में रथयात्रा लगभग 01:00 बजे पुलिस थाना के समीप से शुरू हुई और 03:30 बजे रामबाग पहुंची। शाम 06:00 बजे तक मनु रंगशाला में भजन-कीर्तन चला। मनाली में श्रीमद्भागवत गीत और श्रीमद्भागवत कथा की रसधारा बही। लगभग चार घंटे मनाली हरे कृष्णा महामंत्र से गूंज उठा। रथयात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जय श्री जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। मनाली गुरुद्वारे में भक्तों के लिए भंडारा भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मनाली में दूसरी बार हुई भगवान जगन्नाथ की यात्रा
मनाली में दूसरी बार रथयात्रा आयोजित हुई है। इसमें मनाली, कुल्लू, मंडी, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, पालमपुर, धर्मशाला और शिमला के लोगों ने भाग लिया। मनाली में ऐसे धार्मिक आयोजन होने से भगवान जग्गनाथ की कृपा बनी रहेगी। -पुष्पेंद्र, एस्कॉन सचिव
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed