{"_id":"63af210c7a3b5e63f5152169","slug":"manali-queen-will-be-elected-today-kullu-news-sml4324565171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्लब हाउस मनाली में आज चुनी जाएगी मनाली क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्लब हाउस मनाली में आज चुनी जाएगी मनाली क्वीन
विज्ञापन
मनाली/कुल्लू। नववर्ष के जश्न के लिए मनाली सजकर तैयार हो गई है। एन मौके पर हुई बर्फबारी से नए साल का जश्न दोगुना होगा। वहीं, पर्यटन कारोबारियों ने भी सैलानियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। नववर्ष पर 31 दिसंबर की आधी रात मनाली में धमाल होगा और पर्यटन विकास निगम के क्लब हाउस में इस बार मनाली क्वीन चुनी जाएगी।
इसको लेकर मनाली पहुंच रहे कपल भी बेताब हैं। वहीं नए साल पर कहीं डीजे पर सैलानियों के कदम थिरकेंगे तो कहीं कुल्लवी नाटी डाली जाएगी। शहरों से लेकर गांवों तक इसके लिए खूब तैयारियां की हैं। शहरों में होटलों तो ग्रामीण इलाकों में होमस्टे पूरी तरह से पैक हो गए। वहीं पर्यटकों को कुल्लवी परंपरा के साथ स्वागत होगा और खोन में हिमाचल व्यंजनों को भी परोसा जाएगा।
देश के कोने-कोने से पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। मनाली में 31 दिसंबर को रिकार्ड भीड़ जुटने की उम्मीद है। लिहाजा, पर्यटकों को कैश करने के लिए होटलियरों ने तैयारियां की हैं। होटलों में लाइव डीजे के साथ ही कुल्लवी नाटी और अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
नव विवाहित दंपतियों के लिए लेमन डांस, पेपर डांस जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं होंगी। मनाली के क्लब हाउस में पर्यटन निगम में मनाली क्वीन का चयन आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां बेस्ट कपल, बेस्ट डासिंग कपल, लेमन डांस, पेपर डांस सहित बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस औक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में नववर्ष पर खास इंतजाम किए गए हैं। लाइव डीजे के साथ ही कुल्ल्वी नाटी होंगी।,जबकि निगम के कुंजम होटल में एक सप्ताह तक डीजे का प्रबंध किया जाएगा।