फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali packed on weekends, crowd of tourists gathered

Kullu News: वीकेंड पर मनाली पैक, उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 16 Jun 2024 10:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Manali packed on weekends, crowd of tourists gathered
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली वीकेंड में पर्यटकों से गुलजार हो गई है। मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटी है। मालरोड से लेकर सोलंगनाला और अन्य पर्यटन स्थलों में खूब पर्यटक जुटे हैं। चार दिन में मनाली में 60,000 से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। इससे सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम की समस्या विकराल हो गई है। वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मनाली में लगभग 12,000 पर्यटक वाहन पहुंचे। इसके अलावा 100 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है। इस सप्ताह सोमवार को भी छुट्टी है। वीकेंड लंबा होने के कारण मैदानी इलाकों के पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है। वीरवार को लगभग 3000, शुक्रवार को 2900, शनिवार को 3100 और रविवार को 3200 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। आगामी दो दिनों में इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस संबंध में होटलियर एसोेसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ जुटी है। अधिकतर बड़े होटल पैक चल रहे हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस औक्टा ने बताया कि निगम के होटल लगभग पैक हैं। आगामी दिनों में भी पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed