{"_id":"66c34a05a091cc7c0f0ac10b","slug":"manali-leh-highway-remained-closed-for-two-hours-due-to-rock-fall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129091-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चट्टान गिरने से दो घंटे बंद रहा मनाली-लेह हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चट्टान गिरने से दो घंटे बंद रहा मनाली-लेह हाईवे
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी के समीप सोमवार सुबह भारी चट्टान गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। लगभग दो घंटे तक सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हाईवे बहाल होने के बाद पुलिस को यातायात सुचारु करने में खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे धुंधी के समीप एक चट्टान पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आ गई। इससे अटल टनल होकर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली की ओर आ रहे पर्यटक, आम यात्री करीब दो घंटे तक फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन ने मशीनरी के माध्यम से चट्टान को तोड़कर यातायात बहाल किया। लगभग दो घंटे बाद यातायात बहाल होने के बाद लगे जाम को बहाल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों ने रोहतांग दर्रा होकर सफर किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल हो गया है। कुछ देर जाम लग गया था। यातायात अब सुचारु कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।