{"_id":"6213b55c177ee10ce06f0e26","slug":"manali-kilar-road-closed-due-to-landslide-kullu-news-sml400318528","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से मनाली-किलाड़ सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से मनाली-किलाड़ सड़क बंद
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप बर्फ पर मिट्टी भी बिछाई जा रही है।-संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/रोहतांग। मनाली-किलाड़ सड़क एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। सोमवार को उदयुपर के तिंदी से आगे किलाड़ की तरफ रोहली के आसपास भारी भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि बीआरओ सड़क को बहाल करने में जुटा है। यह क्षेत्र भूस्खलन से अति संवेदनशील है। ऐसे में बीआरओ इस जगह के खतरनाक प्वाइंट को भी दुरुस्त करने में जुट गया है। इसके लिए यहां ब्लास्टिंग भी की जा रही है।
मनाली-उदयपुर-किलाड़ सड़क लगातार बंद होने से न केवल पांगी-किलाड़ के लोगों की परेशानी बढ़ गई, बल्कि बीआरओ के लिए यह रोड चिंता का सबब बन गया है। बावजूद इसके मार्ग जल्द बहाल हो, इसको लेकर बीआरओ चट्टाने व मलबा हटाने में जुट गया है। उधर, मनाली-केलांग मार्ग स्थित नॉर्थ पोर्टल में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिहाज से बीआरओ ने अपनी मशीनरी लगा दी है।
टनल के आसपास वाहन न फिसले, इसके लिए मजदूरों और जेसीबी की मदद से सड़क तथा पार्किंग स्थल में मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ ने अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग स्थित पार्किंग स्थल से बर्फ की ऊंची दीवार को हटाने का शुरू कर दिया है। इसके साथ बीआरओ का काफिला कोकसर तक सड़क बहाल करने में जुट गया है। कोकसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगदीश चंद ने बताया कि सैलानियों को पार्किंग सुविधा मुहैया करवाने के लिए बीआरओ ने सोमवार को अपनी मशीनरी लगाई है। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि मनाली-किलाड़ मार्ग में तिंदी से आगे रोहली नामक जगह पर भूस्खलन हो गया है। इससे रोड पूरी तरह से ठप हो गया है।