फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali is buzzing with tourists during the weekend, having fun in the snow

Kullu News: वीकेंड में मनाली पर्यटकों से गुलजार, बर्फ में हो रही मस्ती

Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Manali is buzzing with tourists during the weekend, having fun in the snow
मनाली-कुल्लू हाईवे पर कटराई के समीप बर्फ से ढकी वादियों का गर्म हवा के गृब्बारे में दीदार करते 
दिन को पर्यटन स्थल, शाम को मालरोड़ में बढ़ रही रौनक
विज्ञापन

40 से 50 फीसदी चल रही मनाली के होटलों की ऑक्यूपेंसी

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हुआ है।

वीकेंड के चलते भी रौनक बढ़ गई है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल इस समय पर्यटकों से गुलजार हैं। वीकेंड के दौरान और अधिक भीड़ उमड़ रही है।
ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन 800 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 90 से अधिक वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर से भी हजारों पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। दिन के समय पर्यटन स्थलों पर भीड़-भाड़ बढ़ने के साथ शाम होते ही मनाली का प्रसिद्ध मालरोड पर्यटकों से भर रहा है। होटल संचालक रंजीत का कहना है कि इन दिनों उनके होटलों में 40 से 50 ऑक्यूपेंसी चल रही है। बर्फबारी हुई तो पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 40 से 50 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed