फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali: Delhi's Komal becomes Manali Queen 2023

New Year 2023: दिल्ली की कोमल ने पहना मनाली क्वीन का ताज, बठिंडा की सुजाता बनीं भागसू क्वीन

Sun, 01 Jan 2023 06:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)/धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

कोमल के साथ केक काटने के लिए केक की बाकायदा बोली लगाई गई। 500 से शुरू हुई केक की बोली चार हजार में छूटी। शिमला के युवक विक्रांत ने चार हजार में केक की बोली लगाई।

विज्ञापन
Manali: Delhi's Komal becomes Manali Queen 2023
मनाली में चुनी गई न्यू ईयर क्वीन दिल्ली की कोमल प्रशंसकों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने क्लब हाउस मनाली में पर्यटकों के लिए आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए। मनाली क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता के विभिन्न दौर से गुजरते हुए दिल्ली की कोमल सिंह ने मनाली क्वीन 2023 का ताज अपने नाम किया। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस औकटा ने मनाली क्वीन बनीं कोमल को ताज पहनाया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मनाली क्वीन के हाथों से नववर्ष का केक भी कटवाया गया। पर्यटन निगम ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्लब हाउस को दुल्हन की तरह सजाया था। सैलानियों का स्वागत कुल्लवी वाद्य यंत्रों की धुन पर टोपी और मफलर पहनकर किया गया। रात करीब 12:30 बजे तक प्रतियोगिता करवाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में दर्जनों पर्यटकों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। लेमन डांस में लखनऊ के निधि और प्रदीप ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बैलून डांस प्रतियोगिता में लखनऊ आशीष और नेहा विजयी रहे, जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब राजस्थान के कंचन और दिनेश सोनी ने जीता। डीजीएम बीएस औकटा ने कहा कि क्लब हाउस में हर वर्ष पर्यटकों के मनोरंजन के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता हुई। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हजार में बिका 500 का केक
नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्लब हाउस में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान ठीक 12:00 बजे परिणाम घोषित किए गए। मनाली क्वीन के एलान के बाद केक काटा गया। इस वर्ष की मनाली क्वीन बनी कोमल ने केक काटा। कोमल के साथ केक काटने के लिए केक की बाकायदा बोली लगाई गई। 500 से शुरू हुई केक की बोली चार हजार में छूटी। शिमला के युवक विक्रांत ने चार हजार में केक की बोली लगाई। उन्होंने मनाली क्वीन बनीं कोमल के साथ केक काटा।

सुजाता बनीं भागसू क्वीन

Manali: Delhi's Komal becomes Manali Queen 2023
भागसू क्वीन सुजाता। - फोटो : संवाद

नववर्ष के उपलक्ष्य पर पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानियों ने नाच-गाकर नववर्ष का स्वागत किया। मैक्लोडगंज स्थित पर्यटन निगम के होटल द क्लब हाउस में शनिवार रात 12:00 भजे भागसू क्वीन का चयन किया गया। इसमें पंजाब के बठिंडा (मॉडर्न टाउन पेश थ्री) की सुजाता ने भागसू क्वीन का ताज अपने नाम किया।

इसके अलावा बेस्ट डांसिंग कपल राजिंदर सिंह और राजश्री जोधपुर राजस्थान, लेमन डांस में नवीन व नैक्सी सोनीपत और बेस्ट डांसिंग चाइल्ड मिस सारा को चुना गया। एचपीटीडीसी के  एजीएम  नवदीप थापा ने विजेताओं को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed