{"_id":"69ba91800e5b99aa0e0d01be","slug":"manali-causing-a-ruckus-at-ibex-chowk-proves-costly-police-impose-3-500-fine-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली: आईबेक्स चौक पर महंगा पड़ा हुडदंग मचाना, पुलिस ने लगाया 3500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: आईबेक्स चौक पर महंगा पड़ा हुडदंग मचाना, पुलिस ने लगाया 3500 जुर्माना
Wed, 18 Mar 2026 05:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:21 PM IST
सार
पुलिस ने हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 3,500 रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन
आईबेक्स चौक पर महंगा पड़ा हुडदंग मचाना, पुलिस ने लगाया 3500 जुर्माना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनाली में मालरोड के समीप आईबेक्स चौक पर मंगलवार रात पर्यटकों को हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 3,500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस ने सोशल मिडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के पर्यटक आईबेक्स चौक में वाहन खड़ा कर हुड़दंग मचाने लगे। पर्यटकों ने गाड़ी में जोर-जोर से डीजे बजाकर खूब हुड़दंग मचाया। वाहन पर चढ़ कर पर्यटक नाचते हुए देखे गए। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी डाल दिया। मनाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चिन्हित किया और 3,500 का चालान काटा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता का संदेश बताया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की गाड़ी नंबर यूपी-16 BB 8018 में युवक गाड़ी में डीजे लगाकर शोर-शराबा कर हुड़दंग मचा रहे थे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने हिमाचल आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनसे सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन