फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali-rohtang

जल्द मढ़ी में मौज-मस्ती कर सकेंगे पर्यटक

Thu, 12 May 2016 10:09 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Thu, 12 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
manali-rohtang
मनाली-रोहतांग दर्रा पर पर्यटको के जाने से पहले संयुक्त निरिक्षण के लिए पहुंची प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी के मढ़ी में जल्द पर्यटक मौज-मस्ती कर सकेंगे। पर्यटकों के लिए मढ़ी तक जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है। हालांकि रोहतांग के दीदार को पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। प्रशासनिक टीम ने पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को सुविधा प्रदान का खाका तैयार कर वीरवार को गुलाबा से रोहतांग के बीच सभी पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीआरओ को रोहतांग में पर्यटकों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा प्रदान करने लिए पार्किंग स्थल से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए। पर्यटन स्थल मढ़ी तक अगले सप्ताह पर्यटकों को जाने की अनुमति मिलने की संभावनाएं है।

विज्ञापन


वीरवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी मनाली पुनीत रघु और बीआरओ के अधिकारियों ने रोहतांग का निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने एनजीटी के निर्देशानुसार पर्यटकों को रोहतांग में क्या-क्या सुविधाएं प्रदान करवानी हैं और पर्यटन स्थलों पर सशर्त कारोबारियों को कहां-कहां बिठाया जाएगा? को लेकर पर्यटन स्थलों पर स्थान चिन्हित किए। गुलाबा, ब्यासनाला, मढ़ी और रोहतांग का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


एनजीटी ने राहत देते हुए रोजाना रोहतांग के लिए 800 पैट्रोल और 400 डीजल वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति दी है। इन वाहनों को अगले सप्ताह से पर्यटन स्थल मढ़ी तक छोड़ने की संभावना है। मढ़ी से आगे रोहतांग तक सड़क से ही बर्फ हटाई गई है। ऐसे में रोहतांग के लिए कुछ दिनों तक वाहन नहीं छोड़ें जाएंगे। इधर, इस संबंध में एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि वीरवार को रोहतांग का निरीक्षण किया गया है। पर्यटन स्थलों की सारी स्थिति का जायजा लिया है। रोहतांग पर्यटन स्थल में वाहनों की पार्किंग के लिए बीआरओ को बर्फ हटाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed