{"_id":"575eb1e94f1c1b0e4211c0ec","slug":"manali-adiministration-decison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गर कैसल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गर कैसल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कुल्लू
Updated Mon, 13 Jun 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर पुलिस तीसरी आंख से नजर रखेगी। पर्यटन स्थल वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, गुलाबा, कोठी सोलंग नाला और मनाली शहर में अनेक स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। हालांकि अब पुलिस रोहतांग, मढ़ी, ओल्ड मनाली, नग्गर कैसल, जगतसुख मंदिर सहित अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी जिससे किसी प्रकार की घटना में पुलिस को मदद मिल सके। पुलिस ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में मनाली डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस अब रोहतांग, नग्गर कैसल, मढ़ी आदि स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों पर पैनी नजर रखेगी। डोभी पुल से लेकर रोहतांग तक पुलिस के 52 और होम गार्ड के 80 जवान तैनात किए गए हैं। जो मनाली में यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। रोहतांग और मढ़ी में जमा देने वाली ठंड में भी पुलिस अपने काम को सही तरीके से कर रही है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में भी यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि मनाली पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए मोटर साइकिल पेट्रोलिंग भी शुरू की है। अगर कोई सड़क के किनारे गलत तरीके से वाहन को खड़ा करता है। उसका चालान उसी समय काटा जा रहा है मनाली पुलिस मनाली क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को बनाएं रखने ले लिए वचनबद्ध है। किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन