फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kelang premit

केलांग परमिट की दलाली करते छह युवा धरे

Tue, 14 Jun 2016 09:51 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Tue, 14 Jun 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
kelang premit
मनाली लेह मार्ग पर रोहतांग में बर्फ के दीदार के लिए सैलानी उमड़ रहे है। दर्रे के समीप पर्यटको को लेकर पहुंचें वाहनो का लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला

केलांग जाने के लिए आवश्यक परमिट की दलाली करने वालों के प्रति स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने अपने कार्यालय के बाद केलांग परमिट की दलाली करते छह युवाओं को दबोचा। हालांकि प्रशासन ने युवाओं के कैरियर को ध्यान में रखते हुए सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। लेह यातायात के लिए खुलने के बाद केलांग व लेह के लिए मेन्यूल परमिट लेने की लोगों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। वहीं, रोहतांग के लिए ऑनलाइन सीमित परमिट होने के कारण दिन में केवल 1200 वाहन ही जा पा रहे हैं। जिस पर पर्यटक भी केलांग की तरफ रूख कर रहे हैं, लेकिन पर्यटकों को केलांग के लिए परमिट दिलवाने के नाम पर दलाली शुरू हो गई है। मंगलवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने सुबह कार्यालय के बाहर परमिट को लगी लाइनों को देखते हुए जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान कार्यालय के पास खडे़ कुछ युवाओं पर एसडीएम ज्योति राणा को कुछ शक हुआ। जांच में युवा केलांग जाने के लिए मेन्यूल परमिट की दलाली करते हुए पकड़े। एसडीएम ने सभी छह युवाओं के कब्जे से परमिट भी जब्त किए। जांच में सामने आया है कि उक्त युवा पर्यटकों को केलांग जाने के लिए परमिट दिलाने के नाम पर तीन हजार रुपये वसूल रहे थे। वहीं एसडीएम कार्यालय से यह परमिट कुछ सामान्य गाड़ी के आवश्यक दस्तावेजों के साथ निशुल्क मिलता है। परमिट लेने के लिए अधिक भीड़ होने का फायदा उठा उक्त शातिर युवा पर्यटकों को गुमराह कर रहे थे। प्रशासन ने सभी छह युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ा है। बताया जा रहा है कि युवा 18 से 20 वर्ष की उम्र के हैं और अभी कॉलेज में ही पढ़ते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने कोई भी कानूनी कार्रवाई अमल पर नहीं लाई है। 
विज्ञापन


इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि केलांग परमिट के नाम पर दलाली करते हुए छह युवा पकड़े हैं। जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोई भी पर्यटकों को गुमराह न करें और पर्यटक भी केलांग परमिट के नाम पर किसी को रुपये न दें। लोगों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो अन्य कर्मचारी परमिट के लिए तैनात किए गए हैं। अब केलांग, लेह और बाइकर्स के लिए अलग-अलग कर्मचारी परमिट जारी कर रहे हैं। एनजीटी के आदेशों के तहत नियुक्त लोकल कमिश्नर गुपचुप तरीके से मनाली से लेकर रोहतांग तक एनजीटी के आदेशों की अनुपालना को लेकर जायजा ले रहे हैं। लोकल कमिश्नर तरूण केहर ने सोमवार को मनाली का दौरा किया। वहीं, मंगलवार को रोहतांग का दौरा कर वह केलांग को रवाना हुए। इनके अलावा एक अन्य लोकल कमिश्नर ने भी रोहतांग में जायजा लिया। दौरा की रिपोर्ट तैयार कर लोकल कमिश्नर  एनजीटी के समक्ष पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed