{"_id":"662cfdee386d55378601bd94","slug":"man-dies-after-falling-into-a-ditch-kullu-news-c-89-1-klu1001-121579-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत
Sat, 27 Apr 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 27 Apr 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
जमीन का इंतकाल करवाने के बाद घर लौट रहा था तेजा सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल बंजार के पुजाली क्षेत्र के कोकी गांव में 58 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति बंजार से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार तेजा सिंह (58) पुत्र नोखू राम, गांव कोकी, डाकघर पुजाली, तहसील बंजार, जिला कुल्लू अपनी जमीन के इंतकाल के लिए बंजार गया था। इंतकाल होने के बाद घर नहीं पहुंचा तो शाम करीब 8:00 बजे तेजा सिंह की पत्नी ने अपने पति को फोन किया। पति ने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद पड़ोसी ने बताया कि घर आते समय लामीदार नामक स्थान पर रास्ते में उसका पति पड़ा मिला है।
सूचना मिलने के बाद पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तेजा सिंह रास्ते से करीब 80-90 फीट नीचे खेत में बेहोश पड़ा था। जिस जगह से वह गिरा वहां पर ढांक थी। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंजार लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत प्रक्रिया अमल में लाई गई है। संवाद