फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Man arrested with 110 grams of chitta

110 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 110 grams of chitta
कुल्लू। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बार फिर कुल्लू पुलिस को सफलता हाथ लगी है। कुल्लू पुलिस ने अब तक की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 110 ग्राम चिट्टे के साथ कटागला के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह चिट्टा दिल्ली से लाया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम को भुंतर क्षेत्र से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति दिल्ली से चिट्टा लेकर आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी जैसे ही चिट्टा लेकर कुल्लू पहुंचा तो पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ पूरन चंद (42), निवासी कटागला, मणिकर्ण, जिला कुल्लू से 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इससे पहले कुल्लू पुलिस ने 2020 में एक व्यक्ति से 102 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन खुलते ही चिट्टे लेकर आने वाले लोग अब सक्रिय हो चुके हैं। जिन पर पुलिस टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि वह चिट्टा किसे बेचना चाहता था। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed