फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mallroad construction starts in Kullu

मनाली की तर्ज पर कुल्लू में सैलानियों के लिए बनेगा माल रोड

Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mallroad construction starts in Kullu
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू भी पर्यटन नगरी मनाली की तर्ज पर उभरेगा। सैलानियों के घूमने के लिए मनाली की तर्ज पर कॉलेज गेट से ढालपुर चौक तक माल रोड बनेगा। अब देश-विदेश के सैलानी और शहरवासी सुबह-शाम यहां सैर-सपाटा कर सकेंगे।
कुल्लू को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए जिला प्रशासन ने योजना बनाई है। इसका कार्य शुरू हो गया है। कॉलेज चौक से ढालपुर तक ट्रैफिक व्यवस्था को बंद कर दिया जाएगा। यहां से किसी भी वाहन की एंट्री नहीं होगी। ट्रैफिक अन्य स्थान से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां से वाहन अखाड़ा बाजार सहित मनाली के लिए जा सकेंगे। मालरोड की सुंदरता निखारने के लिए इसके दोनों ओर पेड़ लगाए जाएंगे। सैलानियों के बैठने के लिए बेंच लगेंगे। मनोरंजन के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। मालरोड पर कुल 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला प्रशासन मालरोड के दोनों ओर अस्थायी मार्केट बनाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड में लगेंगी 150 स्ट्रीट लाइटें
मालरोड में 150 स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। ये लाइटें लोकल एरिया डेवलपमेंट (साडा) के सौजन्य से लगाई जाएंगी। इससे रात के समय में अंधेरे की समस्या दूर होगी। फुटपाथ पर कोटा स्टोन बिछाया जाएगा। इसका कार्य शुरू किया गया है।
सीसीटीवा कैमरा होंगे स्थापित
कॉलेज गेट चौक से ढालपुर तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मालरोड पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। मालरोड को बनाने के लिए जिला प्रशासन नगर परिषद का सहयोग ले रहा है। उधर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि मालरोड का कार्य शुरू कर दिया है।

पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित : आशुतोष
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि मनाली की तर्ज पर कुल्लू के कॉलेज गेट चौक से ढालपुर तक मालरोड बनेगा। कुल्लू को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी स्थापित होंगे। मालरोड के दोनों ओर प्लांट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed