{"_id":"6115517c8ebc3e7d2567604c","slug":"main-supplier-of-chitta-arrested-from-delhi-kullu-news-sml3801554180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे का मुख्य सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे का मुख्य सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। चिट्टे के मुख्य सप्लायर को कुल्लू पुलिस की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी आइवरी कोस्ट देश का नागरिक है। पुलिस ने आरोपी से 20 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। पिछले दिनों 52 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए दो युवक और दो युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार पांच अगस्त को चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नशे का मुख्य सप्लायर दिल्ली के द्वारका में रहने वाला विदेशी नागरिक है। उसने दिल्ली के आरोपी को यह खेप बेची थी। दिल्ली के आरोपी ने यही खेप आगे कुल्लू के आरोपियों तक पहुंचाई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद साइलीयेलुओ (30), निवासी एलबुई, आइवरी कोस्ट को गिरफ्तार किया। एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले भी कुल्लू पुलिस 24 विदेशी नागरिकों को हेरोइन तस्करी के मामलों में दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है। यह 25वां विदेशी नागरिक हैं। आरोपी चट्टे की सप्लाई जिला कुल्लू को कर रहा था।