फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mahila troupes performed dance in Dehuri fair

Kullu News: देहुरी मेले में महिला मंडलों ने डाली नाटी

Sun, 25 Aug 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahila troupes performed dance in Dehuri fair
कुल्लू। देवता खुडीजल के 11 दिवसीय देहुरी मेले में देव संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं, वहीं लोगों को लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। रविवार को मेले में दिनभर देवताओं का देव नृत्य देखने को मिला। मेले में आए मंडी जिले के छतरी के देवता चपलांदू नाग देव मिलन के बाद देवालय लौट गए हैं। देव बिछोह देख हजारों की भीड़ भावुक हो गई और देवता से सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए रघुपुर घाटी के विभिन्न गांवों से आए महिला मंडलों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

पहाड़ी और धार्मिक गीतों के साथ महिला मंडलों ने मेले में पधारे हजारों लोगों से तालियां बटोरीं। सबसे पहले महिला मंडल बनाला ने नाटी से शुरुआत की। इसमें महिलाओं ने पहाड़ी गीतों के साथ नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। महिला मंडल लोट, महिला मंडल कूट, महिला मंडल कोट, महिला मंडल कुआ के सदस्यों सहित करशाल की छात्राओं ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मंडी जिले के छतरी क्षेत्र से आए प्राइमरी स्कूल महोग के बच्चों ने लघु नाटिका पेश कर पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मेला कमेटी के प्रधान तमेश शर्मा, उपप्रधान परस राम, मंच संचालक महेंद्र शर्मा और सचिव महेंद्र ठाकुर सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। देवता के कारदार शेर सिंह ने कहा कि 28 अगस्त को मेले का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed