{"_id":"68067c7c85946da1c709dcb8","slug":"madhi-regained-its-charm-tourists-arrived-to-have-fun-in-the-snow-kullu-news-c-89-1-klu1002-146009-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मढ़ी में लौटी रौनक, बर्फ में मस्ती करने पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मढ़ी में लौटी रौनक, बर्फ में मस्ती करने पहुंचे सैलानी
Mon, 21 Apr 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
लदाख के जंस्खर घाटी में हुई बर्फबारी के बाद घर की छत बर्फ हटाने में जुटे लोग।-पाठक
प्रशासन से मंजूरी के बाद पहले दिन ऑनलाइन परमिट लेकर 50 वाहनों में पहुंचे पर्यटक
बर्फ के बीच अठखेलियां करने के साथ सैलानियों ने घुड़सवारी का भी उठाया आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू (कुल्लू)। देसी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा के रास्ते पर्यटन स्थल मढ़ी में रौनक लौट आई है। सर्दियों में बर्फबारी के पांच महीने बाद पर्यटन स्थल मढ़ी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
हालांकि, रोहतांग तक पहुंचने के लिए सैलानियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन ने सैलानियों को मढ़ी तक जाने की अनुमति दे दी है। सोमवार को मढ़ी में खूब चहल-पहल देखने को मिली। पहले दिन पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं रही। ऑनलाइन परमिट हासिल कर लगभग 50 वाहन मढ़ी पहुंचे।
मढ़ी और ब्यास नाला में अभी बर्फ की मोटी परत जमी है। इस कारण 20 दिन तक पर्यटक बर्फ का आनंद ले सकेंगे। मढ़ी में पर्यटक घुड़सवारी का आनंद लेते हुए बर्फ का दीदार कर रहे हैं। रोहतांग दर्रा सहित पर्यटन स्थलों में अपना कारोबार चला रहे सैकड़ों व्यवसायियों ने भी पर्यटकों की चहलकदमी से राहत की सांस ली है। प्रशासन ने पंजीकृत पर्यटन व्यवसायियों को ही मढ़ी में काम करने की अनुमति दी है। सोमवार को पहला दिन होने के कारण अधिकतर पर्यटन व्यवसायी मढ़ी नहीं पहुंच पाए। मढ़ी में पर्यटन विभाग ने एनजीटी के आदेशानुसार साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए अलग-अलग जगह चिह्नित की है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटकों को मढ़ी तक जाने की अनुमति है। पर्यटक ऑनलाइन परमिट हासिल कर मढ़ी तक जा सकते हैं। हालांकि, इससे आगे फिलहाल किसी भी वाहन को नहीं भेजा जाएगा। हर सप्ताह मंगलवार के दिन मढ़ी भी सड़क के रख-रखाव के कार्य को लेकर बंद रहेगा।
विज्ञापन
--