{"_id":"b2391a7216ca41968b3fe5fe16212b40","slug":"m-kisan-portal-scheme-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी विभाग ने शुरू की एम किसान पोर्टल स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी विभाग ने शुरू की एम किसान पोर्टल स्कीम
ब्यूरो, अमर उजाला/ (कुल्लू)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानों को एसएमएस के माध्यम से बागवानी विभाग अपनी स्कीमों, तकनीकी कार्यों आदि से अवगत करवाएगा। इसके लिए बागवानी विभाग ने एम किसान पोर्टल स्कीम शुरू की है। जिसके तहत बागवानों को विभाग की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए बागवानों को एक बार ही शुल्क अदा करना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 3 रुपये लिया जाएगा जो एक बार ही कटेगा। इसके बाद बागवानों को विभाग की जानकारी से भरे एसएसएस आते रहेंगे।
विज्ञापन
बागवानी विभाग की ओर से भेजे जाने वाले इन एसएमएस के बागवानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, समय-समय पर किए जाने वाले तकनीकी कार्यों की जानकारी, दवाइयों का छिड़काव, प्रुनिंग, स्प्रे की समय, खाद व गोबर डालने की सही मात्रा सहित कई जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं विभाग रजिस्ट्रेशन किए हुए किसानों को सप्ताह में तीन मेसेज भेजेगा। बागवानी विभाग के उपनिदेशक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि विभाग ने एम किसान पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल के तहत बागवानों को बागवानी संबंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन करने वाले बागवानों को सप्ताह में जानकारी पूर्ण तीन मेसेज विभाग की ओर से किए जाएंगे। एसएमएस संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जानकारी वाला होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक दो दर्जन से अधिक बागवानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने जिला के बागवानों से अपील की है कि एम किसान पोर्टल स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि घर बैठे ही वे जानकारी हासिल कर सकें।