{"_id":"491ae21ff6947c890d4298a855bf3a67","slug":"low-production-of-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिरोट प्रोजेक्ट में गिरा बिजली उत्पादन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिरोट प्रोजेक्ट में गिरा बिजली उत्पादन
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल घाटी के थिरोट में बनी 4.5 मेगावाट की क्षमता वाली थिरोट परियोजना इन दिनों महज 1.5 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर रही है। इससे बिजली बोर्ड को लाखों रुपयों की चपत लग रही है। परियोजना में तीन टरबाइन लगे हैं, जिसमें एक खराब चल रहा है और एक की हालत भी खस्ता बताई जा रही है। कुल मिलाकर एक ही टरबाइन पर उत्पादन निर्भर है।
विज्ञापन
वर्ष 1995 में उद्घाटन के बाद इस परियोजना ने बिजली बोर्ड को कभी भी मुनाफा नहीं दिया। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही साढ़े सात सौ मीटर लंबे फोरवे चैनल के धंस जाने से परियोजना 12 सालों तक एक ही यूनिट से बिजली उत्पादन करती रही है। लेकिन, अब लाहौल में माइनस तापमान के चलते परियोजना के तीनों टरबाइन चालू करने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि तीनों टरबाइन चलाने के लिए उन्हें सही माइने में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, गर्मियों के दिनों बिजली बोर्ड ने तीन में से खराब दो टरबाइन को ठीक कर दिया था, लेकिन इन दिनों एक टरबाइन खराब तो दूसरी के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने से महज एक ही टरबाइन से काम चल रहा है। इधर, घाटीवासियों का कहना है कि जब से 4.5 मेगावाट की क्षमता वाली थरोट परियोजना बनी है, तबसे लेकर आज दिन तक इस परियोजना ने सही तरीके से बिजली की सप्लाई नहीं की है। एक यूनिट से जहां करीब 33 लाख रुपयों की आय हो रही है। इस हिसाब से दो यूनिट बंद रहने से 66 लाख का सीधा नुकसान है। उधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन जीवन सिंह ठाकुर ने बताया कि सर्दियों के दिन मानइनस तापमान के चलते चैनल के माउंट से परियोजना की तीनों टरबाइनों को चालू रखने के लिए सर्दियों के दिनों पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना की दो टरबाइनें ठीक हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड का पूरा प्रयास है कि सर्दियों के दिनों लोगों को बिजली संकट से नहीं जूझने देंगे।
विज्ञापन