Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lot School became the winner by defeating Gondhala in Kabaddi

Kullu News: कबड्डी में गोंधला को हराकर लोट स्कूल बना विजेता

Sat, 17 Jun 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 17 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lot School became the winner by defeating Gondhala in Kabaddi
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के शनिवार को मुकाबले खेले गए। केलांग जोन में लोट स्कूल की छात्राओं ने कबड्डी में गोंधला को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

छात्राओं के वॉलीबाल मुकाबले में गोशाल विजेता और केलांग उपविजेता रहा। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गोंधला स्कूल ने बाजी मारी है, जबकि केलांग स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल के मुकाबले में केलांग विजेता और गोशाल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

उदयपुर जोन में छात्रा वर्ग के बैडमिंटन मुकाबले में मडग्रां स्कूल ने मयाड़ वैली स्कूल को परास्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। वॉलीबाल और कबड्डी में तिंदी विजेता और मडग्रा उपविजेता रहा। छात्र वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में उदयपुर स्कूल की टीम ने मयाड़ वैली स्कूल को परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन के अंतिम मुकाबले में उदयपुर ने तिंदी को पराजित किया है। कबड्डी में उदयपुर विजेता और मयाड़ वैली उपविजेता रहा। उधर, जाहलमा जोन में छात्र और छात्राओंं के खो-खो मुकाबले में त्रिलोकनाथ स्कूल ने बाजी मारी है। छात्र वर्ग के मुकाबले में त्रिलोकनाथ ने शकोली और छात्रा वर्ग में त्रिलोकनाथ ने जाहलमा को हराया।

छात्रों की चेस प्रतियोगिता में जाहलमा स्कूल का गौरव प्रथम और थिरोट स्कूल का मृदुल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग के चेस मुकाबले में जाहलमा की राधिका ने पहला और मूरिंग की सुहानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग योग में शकोली विजेता और मूरिंग उपविजेता तथा छात्रा वर्ग में जाहलमा विजेता और मूरिंग उपविजेता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed