फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Losses worth crores due to snowfall and rain in Kullu

Kullu News: बर्फबारी-बारिश से करोड़ों की लगी चपत

Wed, 07 Feb 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Losses worth crores due to snowfall and rain in Kullu
कुल्लू। बारिश-बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए संजीवनी बनी है वहीं इससे विभागों को करोड़ों रुपयों की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 3.17 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग को भी लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के बंंजार मंडल में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। करीब 33 सड़कें बाधित होने से दो करोड़ की क्षति हुई है। कुल्लू मंडल में लोक निर्माण विभाग की 16 सड़कें बाधित हुई थीं। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से 55 लाख का नुकसान हुआ। मनाली मंडल में लोक निर्माण विभाग की 30 सड़कें बाधित होने से 12 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

चिनाव मंडल में लोक निर्माण विभाग की 152 सड़कें बर्फबारी के कारण बंद हैं। यहां पर भी 50 लाख से अधिक क्षति हुई है। साल 2024 की पहली बर्फबारी-बारिश से बेशक जल शक्ति विभाग के पेयजल स्रोतों को संजीवनी मिली है। बावजूद विभाग को 25 लाख का नुकसान हुआ है। मनाली में पेड़ गिरने से बिजली लाइनें टूटने से विद्युत बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली उपमंडल में ही 30 लाख का नुकसान हुआ है। थलौट मंडल में भी करीब 20 लाख की क्षति हुई है। हालांकि बिजली बोर्ड की ओर से सभी उपमंडलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। दूसरी ओर मौसम खुलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से जल शक्ति विभाग को 25 लाख का नुकसान हुआ है।

...
कुल्लू और लाहौल में लोक निर्माण विभाग को बारिश-बर्फबारी से तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। मौसम खुलते ही सड़क बहाल करने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।

-जितेंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed