{"_id":"6318d0ec3c7df26d290ad957","slug":"loss-of-25-61-crores-due-to-rain-in-lahaul-valley-kullu-news-sml420943982","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल घाटी में बरसात से 25.61 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल घाटी में बरसात से 25.61 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
लाहौल में विक्रम जरयाल ने लाहौल में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद अधिकारी और कर्मचारिय
- फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भटियात के विधायक विक्रम जरयाल ने लाहौल का दौरा कर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बैठक के दौरान संबधित विभागों के अधिकारियों से नुकसान का ब्योरा लिया एवं प्रभावितों को तुरंत राहत के तौर पर खर्च की राशि की भी रिपोर्ट ली।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार लाहौल में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केलांग आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से लाहौल में हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाहौल में हुए नुकसान की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। इसके बाद राहत राशि के लिए मामला केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने जरयाल को लाहौल और उदयपुर मंडल में हुए नुकसान की जानकारी दी। बरसात से लाहौल और उदयपुर मंडल में 25 करोड़ 61 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान सड़क, पुलों, पेयजल और सिंचाई योजनाओं को पहुंचा है। भारी बारिश के दौरान लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ 77 लाख, जल शक्ति विगाग को 19 करोड़ 44 लाख 50 हजार, कृषि विभाग को 38 लाख रुपये, राजस्व विभाग स्पीति को 80 हजार तथा शिक्षा विभाग लाहौल को करीब 74 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।