फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lord Raghunath came to Dhalpur on the beat of drums

ढोल-नगाड़ों की थाप पर ढालपुर आए भगवान रघुनाथ

Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Raghunath came to Dhalpur on the beat of drums
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला ढालपुर मैदान की शुद्धिकरण के लिए भगवान रघुनाथ पालकी में सवार होकर अपने हारियानों के साथ बुधवार को पहुंचे। उनके साथ देवता नाग और वीरनाथ गौरी भी ढालपुर आए हैं, जबकि देवी त्रिपुरा सुंदरी, माता दोचा-मोचा, माता हिडिंबा, बिजली महादेव व आदि ब्रह्मा के प्रतीक चिन्हों के रूप में उनकी घंटियां व अन्य निशान लाए गए।

भगवान रघुनाथ और दो अन्य देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु भी ढालपुर मैदान पहुंचे। लोगों ने उनका आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। अब वीरवार से भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर के पास महायज्ञ शुरू होगा। इसमें 7 मई को पूर्णाहुति डाली जाएगी। इस यज्ञ को 11 पुरोहित संपन्न करेंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत्त राम ने बताया कि पिछले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढालपुर मैदान में काहिका उत्सव हुआ था, लेकिन अब ढालपुर मैदान की शुद्धिकरण के लिए महायज्ञ वीरवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया 2019 के कुल्लू दशहरा में देवकारज में कई तरह के विघ्न हुए थे। देवता धूमल उत्सव से लौटने के बाद दोबारा ढालपुर पहुंचे थे। इसके बाद प्रशासन को गलतियों के लिए जुर्माना राशि की अदायगी भी करनी पड़ी है। जिन कारोबारियों ने देवता के स्थान को अपवित्र किया था, उन सभी से जुर्माने की राशि वसूूली गई थी। देवता के आदेश पर जुर्माना किया था। उन्होंने देव आदेश पर ढालपुर मैदान का शुद्घिकरण किया जा रहा है। काहिका के बाद शुद्धिकरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed