फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lord Ganapati left for the royal bath

Kullu News: शाही स्नान के लिए रवाना हुए देवता गणपति

Sun, 04 Aug 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganapati left for the royal bath
8 अगस्त से घुड़दौड़ में आयोजित होगा दशांश यज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के घुड़दौड़ गांव के देवता गणपति के प्रांगण में 8 से 10 अगस्त तक दशांश यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छह से अधिक देवी-देवता भाग लेंगे। यज्ञ से पहले देवता गणपति वशिष्ठ में शाही स्नान के लिए रवाना हुए। यज्ञ में शामिल होने के लिए जौला से आए देवता गणपति भी साथ निकले।
देवता गणपति जौला के कारदार लाल सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। घुड़दौड़ के देवता गणपति के कारदार प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सोमवार को शाही स्नान के बाद देवता घुड़दौड़ लौट आएंगे। 7 अगस्त को कलश यात्रा के पश्चात सभी आमंत्रित देवी देवताओं का स्वागत एवं आगमन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 8 अगस्त से मंदिर प्रतिष्ठा का दशांश महायज्ञ प्रारंभ होगा, 10 अगस्त को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। गणपति मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पन्ना लाल आचार्य, रघुवीर सिंह, विकल वर्मा, मोहन सिंह, पवन शर्मा, गुलशन आदि ने कहा कि यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed