लोमश ऋषि के चोरी हुए मोहरे बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज पंचायत के ढियों गांव के अधिष्ठाता देवता लोमश ऋषि के चोरी हुए मोहरों को ढूंढने में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। पुलिस ने एक माह पहले लोमेश ऋषि मंदिर से छह करोड़ कीमत चोरी हुए चार मोहरे और अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। चोरी हुआ यह सामान पुलिस ने गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद किया। हालांकि इसमें कैश बरामद नहीं हुआ है। बरामद सामान मे देवता के तीन मोहरे अष्टधातु के तथा एक मोहरा लोहे का, देवता का सामान रखने का ट्रंक, दानपात्र जिसका ताला चोरों ने तोड़ दिया था शामिल है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले शख्स का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है।
बहरहाल देवता के मोहरे मिलने के बाद हारियानों में खुशी का माहौल है। देवता के कारदार संगत राम के अनुसार देवता का मुख्य अष्टधातु का मोहरा लगभग 400 साल पुराना है। पिछले एक माह से पुलिस इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही थी। बुधवार शाम को गांव के बाहर कुछ सामान पड़ा होने की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मनोहर लाल शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर जाकर छानबीन कर चोरी हुआ सामान बरामद किया। मंदिर से चोरी सामान एवं देवता के मोहरे मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने एक माह पहले चोरी हुए लोमश ऋषि के सामान को बरामद किया है। मोहरे चुराने वाला आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।