{"_id":"665c4abe50711c619c0cec7a","slug":"locked-fitness-center-freed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123902-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ताले में बंद फिटनेस सेंटर हुआ आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ताले में बंद फिटनेस सेंटर हुआ आजाद
विज्ञापन
खबर का असर...
अब खिलाड़ी कर सकेंगे कसरत, चार साल से लटके थे तालेखेल विभाग ने उठाया कदम, जिले के खिलाड़ी होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फिटनेस सेंटर ढालपुर के द्वार खिलाड़ियों के लिए खुल गए हैं। अब फिटनेस सेंटर में खिलाड़ी सुबह-शाम कसरत और अभ्यास कर सकेंगे। चार साल तक फिटनेस सेंटर के बंद रहने से खिलाड़ियों को कसरत करने के लिए निजी फिटनेस सेंटरों का रुख करना पड़ रहा था। अब क्रिकेट और बास्केटबाल मैदान के किनारे बने इस फिटनेस सेंटर का खिलाड़ी लाभ उठा पाएंगे।
ताले में बंद फिटनेस सेंटर के संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के उपरांत खेल विभाग हरकत में आया। इसके बाद फिटनेस सेंटर को खोल दिया गया है। खिलाड़ी अब फिटनेस सेंटर में कसरत और अभ्यास कर पाएंगे। इससे पहले खिलाड़ियों को कसरत करने के लिए निजी जिम सेंटर में जाना पड़ रहा था।
.............
फिटनेस सेंटर को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। सेंटर के कायाकल्प करने की योजना है, ताकि खिलाड़ियों के अलावा आम लोग भी इसका लाभ उठा सकें।
-कविता ठाकुर, जिला खेल अधिकारी