फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Load on back, rough road, 8 hours walk to deliver ration to Malana

Kullu News: पीठ पर बोझा, उबड़ खाबड़ रास्ता, 8 घंटे चल मलाणा पहुंचाया राशन

Tue, 20 Aug 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Load on back, rough road, 8 hours walk to deliver ration to Malana
मलाणा गांव के लिए राशन को कधों पर उठाकर ले जाते मजदूर।-संवाद
कुल्लू। देश-दुनिया से कटे ऐतिहासिक गांव मलाणा के लिए नेपाल मूल के मजदूर लगातार आठ घंटे पैदल चल कर राशन पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को मजदूरों ने 1900 किग्रा राशन मलाणा पहुंचाया। राशन में आटा, चावल, दाल, तेल, टमाटर और लहसुन शामिल है। प्रशासन ने मजदूरों की संख्या 32 से बढ़ाकर 60 कर दी है। मलाणा में राशन की कमी न आए, इसके लिए प्रशासन लगातार राशन भेज रहा है।
विज्ञापन

मणिकर्ण से चौहकी तक वाहन से राशन पहुंचाया जा रहा है। चौहकी से मलाणा तक की डगर कठिन है। आठ घंटे के सफर में उबड़ खाबड़ रास्ते और चढ़ाई है। पीठ पर बोझा उठाकर मजदूर उबड़ खाबड़ रास्तों से पार पाते हुए मलाणा पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने राशन पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर भी भेजा लेकिन मलाणा में उतर नहीं पाया। इसके बाद मजदूरों से राशन भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मलाणा की करीब 2500 आबादी के लिए राशन की कमी हो गई थी। ऐसे में अब मलाणा को राशन भेजने का पूरा जिम्मा एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को चौहकी से मलाणा के लिए करीब 1,900 किलो ग्राम राशन भेजा गया। तीन दिन में मलाणा को लगभग 5.5 टन राशन पहुंचा दिया है। मलाणा को जोड़ने वाली सड़क के साथ बिजली बहाल करने में महीने लग सकते हैं। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि राशन को मलाणा पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। फिर भी नेपाल के मजदूरों की मदद से सात से आठ घंटे के सफर के बाद राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन की खरीद से अधिक खर्च किराये पर हो रहा है। कहा कि चौहकी से मलाणा के लिए 30 किलो राशन का किराया 1500 रुपये देना पड़ रहा है।

...
मेक माई ट्रिप ने दी 500 सोलर लाइटें
मलाणा में बिजली नहीं हाेने से ग्रामीणों को अब सोलर साइटों के सहारे रहना होगा। इसके लिए मेक माई ट्रिप की ओर से प्रशासन को 500 सोलर लाइटें प्रादन की है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि मलाणा के अंधेरे को दूर करने के लिए सोलर लाइटें लगाई जाएगी। इनको भी मजदूरों की मदद से मलाणा पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed