फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Little eyes are looking for mother's love and father's affection

Kullu News: मां की ममता, पिता का दुलार ढूंढ रही नन्हीं आंखें

Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Little eyes are looking for mother's love and father's affection
...साइड स्टोरी
विज्ञापन

मां की ममता, पिता का दुलार ढूंढ रही नन्हीं आंखें
ग्रांफू सड़क हादसे ने जुड़वां बहनों से छीन ली मां, पिता लड़ रहा मौत से जंग
पोते-पोतियों को देख हर कोई हो रहा भावुक, पथरा गई दादा की आंखें
संजय भारद्वाज
मनाली। इधर-उधर ताकती दो नन्हीं बहनों की आंखें मां की ममता और पिता का दुलार तलाश रही हैं। उनके पास जो जा रहा है, वह अपने आंसू नहीं रोक पा रहा। लाहौल-स्पीति के ग्रांफू में हुए सड़क हादसे में सोनीपत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में दो जुड़वां बहनों अभिका और अनिका की मां की मौत हो गई है, जबकि पिता एम्स बिलासपुर में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। भाई दीप भी मनाली के मिशन अस्पताल में आईसीयू में दाखिल है।
पंजाब के सोनीपत जिले के करेउडी गांव से अमित अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मनाली घूमने आए थे। रोहतांग दर्रा से लौटते वक्त ग्रांफू के समीप टेंपो ट्रेवलर करीब 30 मीटर खाई में गिर गया। इस हादसे में अमित की पत्नी मोनिका की मौत हो गई। खुद अमित की हालत गंभीर है। उसे एम्स बिलासपुर में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बेटे दीप का आईसीयू में इलाज चल रहा है। दो नन्हीं बच्चियों को देख हर किसी का दिल पसीज रहा है। हंसती, खेलती बच्चियां अस्पताल के बेड पर खामोश सी हैं। नाना और दादा उनसे मिलने आए तो बच्चियों को कुछ राहत मिली। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत से अमित के पिता राकेश मनाली पहुंचे। बहु अब इस दुनिया में नहीं रही तो बेटा भी गंभीर हालत में है। अपने पोते और पोतियों को देखकर वह भावुक हो गए। परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ से वे गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

बॉक्स
समाज सेवियों ने की बच्चियों की देखभाल
मनाली। मिशन अस्पताल दाखिल घायलों की मदद करने में मनाली के समाजसेवियों ने अहम भूमिका निभाई। रातभर नन्हीं बच्चियों की देखभाल मनाली की समाजसेवी महिलाओं ने की। बाल कल्याण समिति, नगर परिषद की पार्षद चंद्रा पदान, नीलम ठाकुर आदि ने रातभर बच्चियों की देखभाल की। इसके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुमित ठाकुर, योगराज ठाकुर, पल्लवी ठाकुर, जयराज, महक, रवीना भी अस्पताल में रहे। बच्चियों के अलावा उन्होंने घायलों की भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed