फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Liquor shop opened under the roof of the Municipal Council by subletting

Kullu News: सबलेटिंग से नगर परिषद की छत के तले खोल दी शराब की दुकान

Mon, 12 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop opened under the roof of the Municipal Council by subletting
कुल्लू शहर में स्कूल के समीप खुले शराब ठेके के मामले में एक और खुलासा
विज्ञापन

सबलेट की दुकान का इकरारनामा पेश कर आबकारी विभाग से लिया लाइसेंस
नगर परिषद खंगाल रही रिकॉर्ड, दावा-जानकारी जुटाने के बाद होगी कार्रवाई
गौरीशंकर
कुल्लू। शहर में स्कूल के समीप खुले शराब ठेके को लेकर जारी विवाद के बीच अब एक और खुलासा हुआ है। नगर परिषद से आवंटित दुकान को सबलेट कर निजी इकरारनामा के आधार पर शराब का लाइसेंस लिया गया जिससे नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई है।
शराब का यह ठेका पशु मैदान के छोर पर स्कूल के समीप खुला है। इसे खोलने के लिए एक व्यक्ति ने नगर परिषद से ली दुकान को सबलेट कर दिया है। व्यक्ति ने ठेका संचालक के साथ इकरारनामा किया है। बताया जा रहा है कि इस इकरारनामा को ठेका संचालक ने आबकारी एवं कराधान विभाग से दुकान का लाइसेंस लेने के लिए इस्तेमाल किया है। ऐसे में शराब की इस दुकान को खोलने के लिए नगर परिषद के दुकान आवंटन के नियमों को भी ताक पर रखा गया है। ऐसे में शराब का ठेका खोलने के लिए बड़े स्तर पर नियमों का उल्लंघन किया गया है। लिहाजा, इसको लेकर विभाग की कार्यप्रणाली भी कटघरे में आ गई है। हालांकि अभी तक नगर परिषद ने दुकान सबलेट करने के मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद अभी दुकान का रिकाॅर्ड खंगाल रही है। लोगों के अनुसार तो यह दुकान पहले किसी और व्यवसाय के लिए ली गई थी। अब शराब ठेका संचालक के साथ इकरारनामा कर शराब बेचनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
लोग कर चुके हैं विरोध, स्कूल से 35 मीटर दूर ठेका होने का दावा
क्षेत्र के लोग शराब का ठेका खोलने को लेकर कड़ा विरोध जता चुके हैं। लोगों ने तर्क दिया है ठेका संचालकों की ओर से ठेके को वैद्य करार देने के लिए स्कूल और शराब ठेके की दूरी दर्शाने के लिए स्कूल भवन की सीमा खत्म होने के बाद लगे गेट से नापी गई है जबकि भवन और शराब ठेका की दूरी महज 35 मीटर दूर है। लोगों ने यह भी तर्क दिया है कि इससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते इसे तुरंत बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जब हमारे ध्यान में यह मामला आया, तब से दुकान को लेकर नगर परिषद रिकॉर्ड खंगाल रही है। यह दुकान किसे आवंटित की गई थी और वर्तमान में यह दुकान कौन चला रहा है। ये तमाम जानकारियां नगर परिषद जुटाकर आगे की कार्रवाई करेगी। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed