{"_id":"674de77cbfdec19fdc0e728d","slug":"life-time-achievement-award-to-balak-ram-kullu-news-c-89-1-klu1001-136030-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बालक राम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बालक राम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
Mon, 02 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। देश के हर कोने में कुल्लवी नाटी की धूम मचाने वाले और कुल्लवी नाटी को लेकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने वाले लोक कलाकार बालक राम को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।
उन्हें लोक कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए सम्मानित किया गया है। मनाली पहुंचने पर बालक राम ने बताया कि 2024 के लिए यह सम्मान केवल दो लोगों को मिला है। हिमाचल में कुल्लवी नाटी के लिए बालक राम, जबकि राजस्थान के तेरहताली नृत्य के उत्थान के लिए दुर्गा देवी को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार मिला। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें सम्मानित किया। बालक राम ने कहा कि यह पूरे प्रदेश का सम्मान है। सम्मान के साथ कलाकार को ढाई लाख रुपये की राशि भी दी गई है।
गौर रहे कि मनाली की वशिष्ठ पंचायत के मथियाना गांव के बालक राम पिछले 37 से अधिक वर्षों से कुल्लवी नाटी के प्रति समर्पित हैं। देश के अलावा विदेश में भी कुल्लवी नाटी को एक नई पहचान दे चुके हैं।
विज्ञापन
--